कोटा। हाड़ौती के प्रमुख मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल श्रीजी हॉस्पिटल, रोड नं. 5, गोबरिया बावड़ी में 16 अगस्त को आयोजित विशाल निःशुल्क हृदय रोग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में हाड़ौती क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ कार्डियोलॉजी परामर्श और विभिन्न निःशुल्क जांच सुविधाओं का लाभ लिया। शिविर में लगभग 233 मरीज लाभान्वित हुए।

शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जिंदल, डॉ. निशांत सक्सेना एवं डॉ. रचित सक्सेना ने मरीजों की जांच की। चिकित्सकों ने हृदय रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान, नियमित उपचार और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर मरीजों को महत्वपूर्ण परामर्श दिया।

शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क कार्डियोलॉजी परामर्श के साथ ब्लड शुगर, HbA1c, लिपिड प्रोफाइल एवं कोलेस्ट्रॉल तथा थायरॉइड की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही सभी कार्डियक जांचों पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी गई।

श्रीजी कार्डियक टीम ने बताया कि वर्तमान समय में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, तनाव, धूम्रपान एवं अनियमित जीवनशैली हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारक हैं। कई बार हृदय रोग प्रारंभिक अवस्था में स्पष्ट लक्षण नहीं देते, ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर विशेषज्ञ परामर्श अत्यंत महत्वपूर्ण है।

डॉ. राकेश जिंदल, डॉ. निशांत सक्सेना एवं डॉ. रचित सक्सेना ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण हाड़ौती के लोगों में हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें विशेषज्ञ हृदय चिकित्सा एवं जांच सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराना था।

शिविर को सफल बनाने में श्रीजी हॉस्पिटल के कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर विभाग, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन, पैरामेडिकल स्टाफ एवं पूरी हॉस्पिटल टीम का विशेष सहयोग रहा।

श्रीजी हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि “स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन” के उद्देश्य के साथ भविष्य में भी हाड़ौती क्षेत्र के लोगों के लिए इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य एवं हृदय जांच शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर में 233 मरीजों का लाभान्वित होना हृदय स्वास्थ्य के प्रति नियमित जांच और विशेषज्ञ परामर्श की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story