श्री गौतम गौड़ हितकारिणी समिति के तत्वावधान में मोखापाड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के पुनर्निर्माण एवं पुनर्प्रतिष्ठा स्थापना महोत्सव का समापन गणेश विदाई और भव्य सम्मान समारोह के साथ हुआ। धार्मिक उल्लास और श्रद्धा से परिपूर्ण इस आयोजन में समाज के गणमान्य नागरिकों, महिला सदस्यों तथा श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

समारोह के दौरान मंदिर के पुनर्निर्माण एवं पुनर्प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले 120 भामाशाहों का शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं भगवान लक्ष्मीनाथ जी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजन में समाज के सहयोग और सहभागिता को विशेष रूप से सराहा गया।

कार्यक्रम संयोजक हीरेंद्र शर्मा ने कहा कि समाज के भामाशाहों के सहयोग से ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और विकास संभव हो पाता है। उन्होंने इस प्रकार के सहयोग को समाज की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

मुख्य वक्ता शशि प्रकाश गौतम और जगमोहन गौतम ने मंदिर के पुनर्निर्माण को समाज की एकता, आस्था और समर्पण का प्रतीक बताते हुए सभी सहयोगियों का अभिनंदन किया। उन्होंने भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में इसी प्रकार सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।

समारोह में परमानंद शर्मा, अरविंद आचार्य, पुष्पेंद्र गौतम, बाबूलाल शर्मा, इंद्र दत्त शर्मा, संजीव शर्मा, मनोरमा शर्मा, मंजू गौतम, सत्यनारायण शर्मा, सत्य प्रकाश गौतम, संजय गौतम, निरंजन गौतम, श्याम सुंदर गौतम, लेखा दुबे, कमलेश गौतम, सावित्री गौतम, हंस गौतम, संध्या गौतम, कृष्णा गौतम, डॉ. अमित व्यास, घनश्याम गौतम सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं महिला सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष प्रमोद गौतम ने सभी अतिथियों एवं भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन महामंत्री डॉ. बृजसुंदर गौतम ने किया। गणेश विदाई के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन समाज की सामूहिक आस्था, सहयोग और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर सामने आया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story