कोटा में श्री हनुमान कथा की तैयारियां अंतिम चरण में, स्वामी गोविन्ददेव गिरी करेंगे वाचन
छप्पन भोग परिसर में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय कथा के लिए चार हजार श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था, निशुल्क पार्किंग, व्हीलचेयर और चिकित्सा सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।

कोटा के छप्पन भोग परिसर में आयोजन समिति के सदस्य कथा की तैयारियों पर बैठक करते दिख रहे हैं।
कोटा के छप्पन भोग परिसर में 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय श्री हनुमान कथा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। खुवाल परिवार की ओर से आयोजित इस कथा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव एवं कथावाचक स्वामी गोविन्ददेव गिरी जी महाराज अपने श्रीमुख से कथा का वाचन करेंगे। वे हनुमान जी के जीवन चरित्र, भक्ति और पराक्रम का वर्णन करेंगे।
आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को छप्पन भोग परिसर में प्रबुद्धजनों और आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कथा के सफल आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। कथा संयोजक गोरधनदास खुवाल ने बताया कि कथा स्थल पर विशाल पांडाल तैयार किया गया है, जिसमें करीब चार हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें पांडाल व्यवस्था, भोजन, प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए समितियां बनाई गई हैं, ताकि तीनों दिन श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
आयोजन समिति के डॉ. सीबी दास गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। बुजुर्गों और जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, भगवानदास खुवाल ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एम्बुलेंस, चल शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा रही है।
आयोजन समिति का प्रयास है कि कथा में पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं मिलें और किसी को भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। चार हजार श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था से लेकर पार्किंग, व्हीलचेयर और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं तक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बैठक में संयोजक गोरधनदास खुवाल, डॉ. सी.बी. दास गुप्ता, राधारमण राठी, कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी, वैश्य समाज कोटा के जिला महामंत्री भुवनेश गुप्ता, ओम खुवाल, नितिन अग्रवाल, जगदीश खुवाल, भगवान दास गुप्ता, पंकज मंत्री, रामावतार शारडा, रवीन्द्र कुमार चित्तौड़ा, जगदीश गौतम, शेंकी खुवाल, ऋषि कुशवाहा, विपिन गौतम, मनीष झंवर, वंदित न्याति, किशन नुवाल, ऋषिकेश बागला, दीपक मंत्री एवं पीयूष माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
