गर्मी के मौसम में पक्षियों के जीवन संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत श्री अग्रसेन सोशयल ग्रुप ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए गीता भवन गार्डन में 21 परिंडे बांधे। इस अभियान का संदेश था—“जरा इनका भी रखें ध्यान, क्योंकि इनमें भी है जान।”

संस्था के संभागीय अध्यक्ष परमानंद गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल के अंतर्गत लगाए गए सभी परिंडों में प्रतिदिन पानी भरने और दाना डालने की जिम्मेदारी वार्डन ने ली है। कार्यक्रम के दौरान पक्षियों के लिए दाना भी डाला गया, जिससे पर्यावरण और जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर संस्था के चेयरमेन संजय गोयल, जिला अध्यक्ष राजकुमार गोयल, कमलेश गोयल, सपना गोयल, राधा गर्ग, पुष्पा गर्ग और प्रमिला गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह अभियान न केवल पक्षियों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, बल्कि समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story