कोटा हार्ट एवं श्रीजी हॉस्पिटल: दूरबीन पद्धति से 100% कॉलेप्स फेफड़ों का सफल उपचार


मामले का विवरण

श्रीजी हॉस्पिटल में दूरबीन से 100% कॉलेप्स फेफड़ों का उपचार किया गया। कोटा हार्ट एवं श्रीजी हॉस्पिटल में डॉ. विदित सक्सैना (वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट) द्वारा आई.सी.यू. में भर्ती मरीज़ राजेंद्र कुमार, उम्र 69 का दूरबीन द्वारा फेफड़ों का उपचार किया गया।

मरीज़ की स्थिति

डॉ. विदित सक्सैना ने बताया कि मरीज़ आई.सी.यू. में वेन्टिलेटर पर था और मरीज़ के लेफ्ट साइड का फेफड़ा पूरा सिकुड़ा हुआ था, जिसे चिकित्सकीय भाषा में "कॉलेप्स" कहते हैं।

उपचार प्रक्रिया और निदान

  • "डॉ. विदित सक्सैना ने दूरबीन के द्वारा मरीज़ के फेफड़ों की सफाई की एवं बलगम प्लग और रक्त के थक्के हटा दिए।"
  • B.A.L. (ब्रोंको एल्वियोलर लैवेज) को जांच के लिए भेजा गया।
  • जांच में ड्रग रेजिस्टेंस "Acineto Bacter SSP निमोनिया" पाया गया है।

सफलता और रिकवरी

ब्रोंकोस्कोपी के बाद फेफड़ा पूर्ण रूप से सामान्य स्थिति में आ गया और मरीज़ की हालत भी पहले से बेहतर हो गई है और मरीज़ अब वेन्टिलेटर से बाहर है।

चिकित्सीय महत्व

अस्पताल के निदेशक सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राकेश जिंदल ने बताया कि — "ब्रोंकोस्कोपी के महत्व और आने वाले समय में इन्टरवेन्शन मेडिकल फील्ड के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।"

मेडिकल टीम

अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश जिंदल के अनुसार टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:

  • डॉ. विदित सक्सैना (सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट)
  • डॉ. प्राची गोयल (ऐनेस्थेटिस्ट)
  • विकास मेवाड़ा (टेक्निशियन)
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story