कोटा के विज्ञान नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्रमण संस्कृति शिविर का सम्मान समारोह धर्मशाला प्रांगण में श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। समारोह में शिविर प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए आध्यात्मिक शिक्षा, संस्कार और आत्मानुशासन के महत्व पर विशेष बल दिया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष राजमल पाटौदी ने कहा कि इस प्रकार के संस्कार शिविर केवल धार्मिक अध्ययन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि श्रावकों में शुद्ध उपयोग, आत्मानुशासन और आध्यात्मिक जागरूकता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संस्कारों की प्रगाढ़ता और नैतिक मूल्यों की मजबूती का आधार बनते हैं।

महामंत्री अनिल जैन ने बताया कि नौ दिवसीय शिविर में लगभग डेढ़ सौ श्रावकों ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक विद्याओं का अध्ययन किया। समारोह का संचालन पंडित खुशाल जैन शास्त्री, सांगानेर ने किया, जबकि मंगलाचरण पंडित सौरभ शास्त्री द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों और प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत अनुभव कथन रहे। कियान जैन, रेणुका जैन और परम जैन ने शिविर के अनुभव साझा किए, जिन्हें उपस्थित समाजजनों ने सराहना के साथ सुना।

शिविर संयोजक सीताराम जैन ने प्रतियोगी परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि शिविर की टॉपर इंदिरा ठौरा रहीं। पुरुष वर्ग में सीताराम जैन प्रथम, इंद्र कुमार जैन द्वितीय तथा पारसमल जैन तृतीय स्थान पर रहे। बच्चों के वर्ग में नित्यम और परम ने प्रथम, ओजस और आदित्य ने द्वितीय तथा वंदीत और राजस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में श्वेता जैन प्रथम, रेणुका जैन द्वितीय और बीना जैन तृतीय रहीं।

सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि सभी परीक्षार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कार वितरण में विजय-नेहा पाटनी, राजेंद्र-अनीता पाटनी तथा चंद्रप्रकाश-मंजू बंसल का विशेष सहयोग रहा।

समारोह में रितेश सेठी, अमित जैन, चीकू, देवेंद्र गंगवाल, अनिल बाकलीवाल, प्रेमचंद, बाहुबली, बाबूलाल जैन रेबारपुरा, अनिल ठौरा और मुकेश खटोड़ सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। नौ दिनों तक चले इस शिविर ने धार्मिक शिक्षा, सांस्कृतिक ज्ञान और नैतिक संस्कारों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक एकजुटता का प्रभावी संदेश दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story