शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, कोटा ने कांस्य पदक जीतने पर पहलवान को सम्मानित किया। अविनाश चैधरी ने राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन की कुश्ती प्रतियोगिता में राजस्थान की ओर से प्रतिनिधित्व किया और 86 फ्री स्टाईल किलोग्राम वर्ग में राजस्थान को कांस्य पदक दिलाया।


प्रतियोगिता का विवरण और प्रशिक्षण

  • प्रतियोगिता स्थल: गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश।
  • तिथि: यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक सम्पन्न हुई।
  • प्रशिक्षण: ये पहलवान श्री बजरंग व्यायामशाला अंतर्राष्ट्रीय रेफरी व कोच रविन्द्र पहलवान एश्यिा गोल्ड मेडल के पास प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

सम्मान समारोह और निदेशक का संदेश

शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, कोटा के निदेशक श्री महेश गुप्ता जी ने पहलवान का स्वागत सम्मान स्कूल के बच्चों के बीच किया ताकि बच्चों का मनोबल बढ़े, वे आगे चलकर देश व स्कूल का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।

शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल निदेशक ने पहलवान को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर पहलवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक ने पहलवान को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।


"शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, कोटा ने कांस्य पदक जीतने पर पहलवान को सम्मानित किया।"
"निदेशक ने पहलवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पहलवान को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।"
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story