कोटा उत्तर से विधायक और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गैस के दाम बढ़ाना आम जनता के साथ सीधा कुठाराघात है और इससे महंगाई का बोझ और बढ़ेगा। धारीवाल ने बयान जारी कर कहा कि पहले से ही महंगाई से जूझ रही जनता पर सरकार लगातार आर्थिक बोझ डाल रही है।

मध्यम वर्ग और गरीबों पर बढ़ती महंगाई की मार

गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर पड़ेगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि "रसोई गैस आम लोगों की जरूरत की चीज है और इसकी कीमत बढ़ाकर सरकार ने घर-घर के बजट को बिगाड़ दिया है।" उन्होंने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं।

सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

धारीवाल ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है, लेकिन सरकार को जनता की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है। पूर्व मंत्री ने मांग की कि सरकार को तुरंत गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेना चाहिए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि "यदि सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो जनता को हो रही समस्या के समाधान की माँग के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।" धारीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी और महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story