कोटा, 24 दिसंबर। सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अग्रवाल समाज कोटा ने ईएसआई डिस्पेंसरी नम्बर 3 को दो व्हील चेयर भेंट कर एक सराहनीय पहल की है। यह सेवा कार्य न केवल जरूरतमंद मरीजों की सुविधा बढ़ाने वाला है, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी और सहयोग की भावना को भी मजबूती देता है।

इस अवसर पर एक व्हील चेयर स्वर्गीय हरीश अग्रवाल चांदी वालों की स्मृति में उनके पुत्र संदीप अग्रवाल चांदी वालों द्वारा भेंट की गई, जबकि दूसरी व्हील चेयर राजेंद्र अग्रवाल, विजय गोयल, अमित बंसल और मनीष गोयल के सहयोग से प्रदान की गई। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

ईएसआई डिस्पेंसरी प्रशासन की ओर से डॉ. मीणा, डॉ. दुर्गाशंकर और डॉ. विजय लक्ष्मी ने इस सहयोग के लिए अग्रवाल समाज का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे दिव्यांग, बुजुर्ग और अस्वस्थ मरीजों को आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी महेश अग्रवाल सहित विजय गोयल, आशीष गोयल, सत्यनारायण, रिषभ, मुकेश और विकास भी मौजूद रहे।

समारोह के अंत में महेश अग्रवाल ने सभी दानदाताओं, अतिथियों और सहयोगकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज और चिकित्सा संस्थानों के बीच मजबूत सेतु का काम करते हैं। अग्रवाल समाज की यह पहल निश्चित रूप से अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story