कोटा, 11 मार्च। भारतीय स्टेट बैंक जयपुर मंडल की ओर से सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, आरएसी कॉलोनी में छात्राओं के लिए शौचालय का निर्माण करवाकर विद्यालय को सुपुर्द किया गया।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति और स्वागत कार्यक्रम

इस विशेष कार्यक्रम में एसबीआई के पदाधिकारी अशोक कुमावत, एसबीआई प्रताप नगर शाखा की मैनेजर, सीएसआर आरबीओ कोटा की मैनेजर कल्पना खोरवाल, एचआर डिपार्टमेंट आरबीओ कोटा के गौरव अग्रवाल तथा आत्मन इंफ्रा सॉल्यूशन के अध्यक्ष अनुनय सक्सेना मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्था प्रधान निशु शर्मा एवं विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत निर्माण

सीएसआर मैनेजर कल्पना खोरवाल ने बताया कि "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सीएसआर फंड से विद्यालय में 3 बालिका शौचालयों का निर्माण कराया गया है, जिससे छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।" कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक लोकेश जैन के भामाशाह प्रेरक के रूप में किए गए प्रयासों की भी सराहना की गई।

आभार प्रदर्शन एवं विद्यालय स्टाफ की सहभागिता

अंत में प्रिंसिपल निशु शर्मा ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ में दीपा कपूर, शिव प्रकाश शर्मा, अल्का शर्मा, नम्रता जैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story