सवाई माधोपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस एवं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित स्मरण पखवाड़ा कार्यक्रम में राष्ट्रवादी विचारों की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर संगठन की ओर से उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा द्वारा उनके बलिदान दिवस और जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया।

छगन माहुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को जन-जन तक पहुंचाएं और उनके विचारों को समाज में और अधिक प्रभावी ढंग से स्थापित करें। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और श्रद्धा के वातावरण में हुआ, जिसमें उनके विचारों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story