कोटा, 7 मार्च। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सतरंगी संस्था द्वारा 7 और 8 मार्च को दो दिवसीय सतरंगी वूमेन्स एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शनिवार को प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज कोटा डॉ. संगीता सक्सेना और रोटरी क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि "आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और हुनर से नई पहचान बना रही हैं। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपने कौशल को प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी मिलती है।"

विविध उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी

एक्सपो में जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़, बेंगलुरु, दिल्ली, नागपुर सहित देश के विभिन्न शहरों से आई महिलाओं ने अपने स्टॉल लगाए हैं। यहां ज्वेलरी, साड़ियां, सूट्स, हैंडमेड प्रोडक्ट्स, होम डेकोर आइटम्स और हस्तनिर्मित वस्तुओं की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसे शहरवासियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। सतरंगी एक्सपो का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके।

आयोजन के पीछे का संकल्प और सहयोग

आयोजनकर्ताओं कवलीन मालवीय, दिव्या अग्रवाल और वृत्ति वर्मा ने बताया कि संस्था समय-समय पर ऐसे आयोजन करती रहती है ताकि महिलाओं को अपने हुनर को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सके। कवलीन मालवीय ने बताया कि इसमें रोटरी क्लब कोटा साउथ सोशल पार्टनर के रूप में सतरंगी एक्सपो को सपोर्ट कर रखा है। रोटरी क्लब कोटा साउथ से आईपीपी अक्षय मालवीय, अध्यक्ष पंकज जैन, आदर्श सेक्रेटरी पूजीता भाटिया आदि उपस्थित रहे।

शहरवासियों का उत्साह और सशक्तिकरण का संदेश

दो दिवसीय इस एक्सपो में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचकर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देख रहे हैं और खरीदारी भी कर रहे हैं। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह एक्सपो समाज में महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दे रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story