सांगोद में पंचायत समिति चुनाव के वार्ड नंबर 19 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले नरेंद्र शर्मा रेलावाद ने नामांकन फॉर्म निरस्त होने के बाद पुनः भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर ली। उनकी घर वापसी पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने माला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। नरेंद्र शर्मा के पुनः पार्टी में लौटने से स्थानीय संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर सांगोद नगर पालिका चेयरमैन चंद्रप्रकाश सोनी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी नरेंद्र शर्मा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके भाजपा में लौटने से वार्ड नंबर 19 और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार और अधिक सुदृढ़ होगा।

भाजपा में अपनी घर वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नरेंद्र शर्मा रेलावाद ने पार्टी नेतृत्व और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे भाजपा की नीतियों और विचारधारा से हमेशा जुड़े रहे हैं। आगे भी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र मेहता, चंद्र प्रकाश नागर, मुकेश मेहता, धर्मराज मेहता, आनंद शर्मा, अरविंद नागर, धनराज नागर, धर्मराज गोस्वामी तथा मुकेश नागर सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने नरेंद्र शर्मा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान सभी ने पार्टी की विजय के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। नरेंद्र शर्मा की वापसी से सांगोद में वार्ड नंबर 19 और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा के संगठन को मजबूत करने की दिशा में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story