संदीप शर्मा ने भजनलाल सरकार के तीसरे पूर्ण बजट को प्रदेश के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा है कि यह विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण की रूपरेखा का बजट है जिसमें कर्मचारियों से व्यापारियों तक, किसानों से युवाओं तक तथा महिलाओं से बच्चों तक सबके उत्थान की योजना स्पष्ट की गई हैं।


कोटा के चहुंमुखी विकास के लिए विशेष प्रावधान

"उन्होंने कहा कि कोटा के चहुंमुखी विकास के लिए अण्डरपास, फ्लाईऑवर, नए जीएसएस, नया अस्पताल, नवीन औद्योगिक क्षेत्रों के साथ महिला एवं बाल शक्ति संकुल, ऑर्गेनिक फूड मार्केट की स्थापना सराहनीय कदम हैं जो कोटा के विकास में सहायक बनेंगे।"


बजट की प्रमुख घोषणाएं और ऐतिहासिक प्रावधान

  • बुनियादी ढांचे के विकास और नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना।
  • आधारभूत चिकित्सा ढांचे का उन्नयन और नई भर्तियां।
  • किसानों को 25 हजार करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण।
  • कृषि के साथ सिंचाई, पशुपालन, डेयरी क्षेत्रों के विकास, पेयजल और जल जीवन मिशन के लिए ऐतिहासिक प्रावधान।

अर्थव्यवस्था और जन-कल्याण का लक्ष्य

संदीप शर्मा ने कहा कि ये प्रावधान 2030 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक ले जाने के साथ प्रदेशवासियों का जीवनस्तर उठाने का कार्य करेंगे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story