क्रिकेट को सनातन मूल्यों, अनुशासन और देशभक्ति से जोड़ने वाली अनोखी सनातन प्रीमियर लीग का सीजन-1 आगामी मार्च माह में इंदौर में धूम मचाएगा।


ट्रायल का आगाज और आयु वर्ग

कोटा, फरवरी 2026: निःशुल्क ट्रायल की शुरुआत जयपुर के श्रीबालाजी क्रिकेट एकेडमी में हो चुकी है, जहां बड़ी संख्या में 15-40 वर्ष के युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

लीग का नेक उद्देश्य और सामाजिक कार्य

  • लीग की आय से प्राकृतिक आपदाओं में सहायता और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के कार्य होंगे।
  • एसिड अटैक पीड़ितों का पुनर्वास किया जाएगा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों व वंचित बेटियों को सहयोग जैसे नेक कार्य होंगे।

नेतृत्व और आयोजन विवरण

संस्थापक विजय शर्मा, सह-संस्थापक देव जोशी व आनंद मिश्रा के नेतृत्व में सनातन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित यह लीग देश के प्रमुख शहरों में ट्रायल आयोजित करेगी। चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण शिविरों में तैयार किया जाएगा, उसके बाद 12 से 15 मार्च तक इंदौर में होने वाले मुख्य टूर्नामेंट में वे मैदान संभालेंगे। मैच प्रमुख स्पोर्ट्स चैनलों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लाइव प्रसारित होंगे, जिससे जमीनी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलेगा।

विज़न और लक्ष्य

आयोजकों का उद्देश्य स्पष्ट है—क्रिकेट से जुड़े युवाओं को सही दिशा देना, जो अक्सर जीवन मूल्यों से भटक जाते हैं। खेल को संस्कृति व सामाजिक जिम्मेदारी का माध्यम बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना लक्ष्य है।

संतों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद

लीग को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी, पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज, पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी, चिन्मयानंद बापू जी, इंद्रेश उपाध्याय जी व अनिरुद्धाचार्य जी जैसे संतों का मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त है।

"यह लीग युवाओं में अनुशासन, सेवा भाव व सांस्कृतिक संस्कार विकसित करेगी। आय से बेटियों की शिक्षा-विवाह, आपदा राहत व सामाजिक कल्याण को बढ़ावा मिलेगा।" — पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी

चयनकर्ता और पुरस्कार राशि

  • जयपुर ट्रायल चयनकर्ता: विलास जोशी, कुलदीप सिंह, सिद्धार्थ जोशी, विवेक यादव, दुष्यंत त्यागी, अमरदीप कुमार, राहुल राणा व प्रणय शर्मा।
  • पुरस्कार: विजेता टीम को 31 लाख रुपये, उपविजेता को 15 लाख; शानदार प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को कार, बाइक व नकद पुरस्कार मिलेंगे।
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story