प्रथम सनाढ्य आदिगौड़ सामूहिक निःशुल्क कन्या विवाह महोत्सव


गणपति निमंत्रण एवं आयोजन की घोषणा

कोटा। आध्या जन कल्याण सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रथम सनाढ्य आदिगौड़ सामूहिक निःशुल्क कन्या विवाह महोत्सव के लिए सोमवार को श्री कोटा के प्राचीन गणेश पाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणपति जी को आमंत्रित किया गया।

मुख्य संयोजक समाजसेवी लोकेश शर्मा ने बताया कि "यह भव्य आयोजन 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) एवं 1 मई 2026 (शुक्रवार) को विक्रम संवत 2083, वैशाख शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर संपन्न होगा। कार्यक्रम स्थल सनाढ्य भवन, महावीर नगर प्रथम, जैन मंदिर के पास, कोटा निर्धारित किया गया है।"


दो दिवसीय विवाह समारोह का कार्यक्रम

संयोजक लोकेश शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल से दो दिवसीय विवाह समारोह रहेगा, जिसमें सभी व्यवस्थाएँ निःशुल्क रहेंगी। समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ समस्त वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

  • 30 अप्रैल: प्रातः 8 बजे गणेश पूजन, 11 बजे हल्दी-मेहंदी एवं सायं 5 बजे संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा।
  • 1 मई: प्रातः 8 बजे निकासी, 10 बजे तोरण, 11 बजे आशीर्वाद समारोह, दोपहर 1 बजे पाणिग्रहण संस्कार तथा 3 बजे विदाई समारोह संपन्न होगा।

आयोजन का उद्देश्य एवं व्यवस्थाएँ

लोकेश शर्मा ने बताया कि "समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करने और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है।"

समिति द्वारा विवाह से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएंगी, जबकि वर पक्ष को बारात एवं सेहरा की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।


उपस्थित समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक

मीडिया प्रभारी के के शर्मा कमल ने बताया कि गणपति आमंत्रण के अवसर पर निम्नलिखित समाजसेवी उपस्थित रहे:

घनश्याम शर्मा, गोविंद लाल शर्मा, मुरली मनोहर शर्मा, ओम प्रकाश तनकारिया, रमाकांत चरोरा, भीष्म कुमार शर्मा, प्रेम शास्त्री, चंद्र कुमार पाठक, डॉ. मनीष तिवारी, महावीर पंचोली, विजय भारद्वाज, रघुवर दयाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, गजेंद्र जोशी, प्रमोद शर्मा, बाबूलाल शर्मा, आशीष शर्मा, ओम तिवारी, रामस्वरूप शर्मा, अनिल तिवारी, धर्मेंद्र दीक्षित एवं अंजनी शर्मा।

समाजजनों ने इस पहल को सामाजिक एकता और सहयोग की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

Next Story