सामाजिक समानता, आरक्षण नीति और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय समता आंदोलन समिति, कोटा महानगर का स्थापना दिवस महोत्सव रविवार 17 मई को आयोजित होगा। रावतभाटा रोड स्थित गोदावरी धाम की हनुमत वाटिका में शाम 6:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाज प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम में आरक्षण व्यवस्था, यूजीसी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट जैसे संवेदनशील विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

समिति के संभागीय अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा शैलेन्द्र भार्गव करेंगे। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, समान अवसर और वर्तमान आरक्षण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

संभागीय संयोजक राजेन्द्र गौत्तम ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में समिति अपने सात सूत्रीय मांग-पत्र को प्रमुखता से रखेगी। मांगों में यूजीसी एक्ट को वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने, आर्थिक आधार पर आरक्षण की समीक्षा, ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ सभी वर्गों तक बढ़ाने तथा जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षण व्यवस्था में बदलाव जैसे विषय शामिल हैं।

महामंत्री रासबिहारी पारीक और कमल सिंह गहलोत ने कहा कि कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समान अधिकार और आरक्षण व्यवस्था के प्रभावों पर विस्तृत विमर्श किया जाएगा। विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि अपने विचार रखेंगे, जिससे सामाजिक और संवैधानिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा संभव हो सकेगी।

आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल गर्ग, महामंत्री रासबिहारी पारीक, कमल सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरिशंकर सैनी, यतीश विजय, शंकरलाल सिं्घल, इन्द्र शर्मा, निमिष सक्सेना सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थापना दिवस समारोह को लेकर समिति पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story