रूपादेवी वेलफेयर सोसाइटी ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान शुरू किया
भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एयरपोर्ट के सामने ईएसआई हॉस्पिटल परिसर से इस जीव संरक्षण अभियान की शुरुआत की गई है।

भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए एयरपोर्ट के सामने ईएसआई हॉस्पिटल परिसर में परिंडे बांधते हुए रूपादेवी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश वर्मा और अन्य पदाधिकारी।
भीषण गर्मी के बीच पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से रूपादेवी वेलफेयर सोसाइटी ने सराहनीय पहल करते हुए शहर में परिंडे बांधने का अभियान शुरू किया। सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने अपनी मां की अगुवाई में इस सेवा कार्य को अंजाम देते हुए पर्यावरण और जीव संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान की शुरुआत एयरपोर्ट के सामने स्थित ईएसआई हॉस्पीटल परिसर में परिंडे बांधकर की गई। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग करते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान की। राजेश वर्मा ने बताया कि संस्था के सहयोग से शहर के अलग-अलग स्थानों पर भी परिंडे बांधे जाएंगे, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
यह पहल न केवल मानवीय संवेदनाओं को दर्शाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का भी कार्य कर रही है। गर्मी के इस दौर में पक्षियों के लिए जल व्यवस्था सुनिश्चित करना एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे जीव-जंतुओं के संरक्षण को मजबूती मिलती है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
