कोटा, 11 अगस्त। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू), कोटा में आज डीन, फैकल्टी ऑफ साइंस प्रो. डीएन व्यास की दो पुस्तकों ‘अनुशासन : अभ्यासों की विरासत’ एवं ‘संभव करें असंभव को भी’ का विमोचन कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी द्वारा किया गया।

सह जनसम्पर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस अवसर पर प्रो. डीएन व्यास ने कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी से भेंट कर उन्हें दोनों पुस्तकों की प्रतियाँ भेंट कीं। प्रो. व्यास एमएलवी टेक्सटाइल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज, भीलवाड़ा में गणित के प्रोफेसर हैं तथा आरटीयू कोटा में डीन, फैकल्टी ऑफ साइंस के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

पुस्तक ‘अनुशासन : अभ्यासों की विरासत’ में अनुशासन को निरंतर अभ्यास, आत्मनियंत्रण और व्यक्तित्व विकास से जोड़ते हुए जीवन में इसकी भूमिका को रेखांकित किया गया है। वहीं ‘संभव करें असंभव को भी’ का संदेश ‘भीतर के गणतंत्र को जगाने का आह्वान’ है। पुस्तक के मुखपृष्ठ पर ‘सीमाएँ मन की होती हैं, संकल्प असीमित’ का संदेश दिया गया है और इसे ‘हर युवा के लिए एक प्रेरक मार्गदर्शिका’ के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी ने प्रो. डीएन व्यास को दोनों पुस्तकों के प्रकाशन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि पुस्तक युवाओं को अपनी आंतरिक क्षमताओं को पहचानने और संकल्प के साथ अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। शिक्षा एवं अकादमिक दायित्वों के साथ लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करने का प्रो. व्यास का प्रयास सराहनीय है।

प्रो. व्यास ने कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दोनों पुस्तकों के माध्यम से अनुशासन, अभ्यास, आत्मविश्वास और संकल्प की शक्ति को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। दोनों पुस्तकों का विमोचन अकादमिक दायित्वों के साथ युवाओं और विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करने के प्रयास को सामने लाता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story