आरटीयू कोटा दीक्षांत समारोह: डॉ. मोनिका शर्मा को मिली पी.एच.डी. की उपाधि
राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बारां की अतिथि व्याख्याता डॉ. मोनिका शर्मा ने कोटा शहर के वायु प्रदूषण और नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम पर अपना शोध पूर्ण किया है।

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) कोटा के 15वें दीक्षांत समारोह में राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बारां की अतिथि व्याख्याता डॉ. मोनिका शर्मा को सिविल इंजीनियरिंग में पी.एच.डी. की मानद उपाधि से नवाजा गया। समारोह के दौरान आरटीयू के कुलगुरु प्रोफेसर निमित चौधरी, मुख्य अतिथि कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रोफेसर बी.पी. सारस्वत एवं CEERI पिलानी के निदेशक ने डॉ. मोनिका शर्मा को डिग्री प्रदान की।
शोध कार्य और मार्गदर्शन
डॉ. मोनिका शर्मा ने अपना शोध कार्य डॉ. एम.पी. चौधरी एवं डॉ. अनिल के. माथुर के कुशल मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में पूर्ण किया है। उनके शोध का विषय "एनालिसिम/मॉनिटरिंग ऑफ एयर पॉल्यूशन ऑफ कोटा सिटी एंड मिटिगेशन एक्शन अन्डर नेशनल क्लिन एयर प्रोग्राम" रहा, जिसमें कोटा शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने हेतु महत्वपूर्ण तकनीकी सुझाव दिए गए। अतिथियों ने शोध की प्रासंगिकता और सुपरवाइजरों के मार्गदर्शन की सराहना की।
महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण
इस बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि पर अभियांत्रिकी महाविद्यालय बारां के प्राचार्य डॉ. एस.के. शर्मा ने डॉ. मोनिका शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, "यह शोध कार्य पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि हमारे महाविद्यालय के लिए भी गर्व का विषय है। ऐसे समर्पित शिक्षक हमारे छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।"
डॉ. मोनिका शर्मा का यह शोध कार्य कोटा शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु तकनीकी समाधान प्रस्तुत करने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
