कोटा 8 अप्रैल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कोटा महानगर द्वारा मातृशक्ति प्रमुख जन गोष्ठी बुधवार को तलवंडी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित की गई। इस विशेष कार्यक्रम में समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रमुख वक्ताओं का उद्बोधन और मार्गदर्शन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पेसिफिक यूनिवर्सिटी उदयपुर के कुलगुरु एवं अखिल भारतीय स्वदेशी जागरण संयोजक भगवती प्रसाद उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को रेखांकित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय, कोटा की कुलगुरु श्रीमती विमला ने की। मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटा महानगर के संघ चालक गोपाल लाल गर्ग भी गरिमामयी उपस्थिति में रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्रीमती श्वेता जैन द्वारा संपन्न किया गया।

मातृशक्ति की उत्साहजनक सहभागिता

इस कार्यक्रम में कोटा महानगर से विभिन्न श्रेणियों का नेतृत्व करने वाली प्रतिनिधि मातृशक्ति के साथ परिवार को दशा एवं दिशा देने वाली मातृशक्ति ने उत्साह से भाग लिया। उपस्थित मातृशक्ति ने सामाजिक उत्तरदायित्वों और पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story