कोटा: आरएसएस जन्मशताब्दी पर 1 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन
विवेकानंद बस्ती में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा और कवि सम्मेलन का होगा आयोजन।
कोटा, 29 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जन्मशताब्दी के अवसर पर विवेकानंद बस्ती में हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को आनंद पार्क महावीर नगर सेक्टर 6 में आयोजित किया जाएगा। जिसमें महावीर नगर तृतीय सेक्टर 5, 6, 7, 9 के शहरवासी सम्मिलित होंगे।
विभिन्न प्रतिभाओं का होगा सम्मान
कार्यक्रम संयोजक चंद्रप्रकाश नागर ने बताया कि:
"हिंदू सम्मेलन में विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। जिसमें पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले, खेल में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले, 11 बार से अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं, देह दान करने वाले, शहीद परिवार, संयुक्त परिवार आदि का सम्मान किया जाएगा।"
कलश यात्रा एवं धर्म सभा
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो दोपहर 12 बजे दंडवीर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल पर संपन्न होगी। जहां धर्म सभा का आयोजन होगा। इस दौरान कवि राजेंद्र गौड़ काव्य पाठ करेंगे।
आयोजन समिति की बैठक और गणमान्य उपस्थिति
कार्यक्रम की तैयारी हेतु दंडवीर हनुमान मंदिर पर आयोजन समिति की बैठक अध्यक्ष डॉ. बीएल गोचर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे:
- पूर्व पार्षद सुनील गौतम
- कीर्तिकांत गोयल
- महावीर नागर
- रमेश नागर
- ओम प्रकाश नागर
- श्रीमती मिथिलेश गौतम
- मंजू गर्ग
- मंजू सोनी
- वन बिहारी जैन
- डॉ. जय उपाध्याय
- विशाल पारीक
- रामस्वरूप मीणा

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
