कोटा, 2 फरवरी।

आयोजन का संदर्भ और समय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विज्ञान नगर क्षैत्र में आर्य समाज में दोपहर 3 बजे हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विशाल धर्मसभा भी आयोजित की जाएगी।

अतिथि एवं अध्यक्षता

अनिल जैन ठौरा ने बताया कि:

  • "धर्मसभा में रामधाम आश्रम के लक्ष्मण दास महाराज अतिथि रहेंगे।"
  • "चमत्कारी हनुमान मंदिर विज्ञान नगर के अधिष्ठाता आचार्य अशोक शर्मा अध्यक्षता करेंगे।"

कार्यक्रम की रूपरेखा

हिंदू सम्मेलन के मुख्य संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि:

  • 8 फरवरी को प्रातः 8:30 से 9:30 बजे तक आर्य समाज विज्ञान नगर में विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन होगा।
  • इसके बाद 3 बजे धर्म सभा प्रारंभ होगी।
  • इस दौरान सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में विशेष कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा।

कार्ड विमोचन एवं उपस्थिति

प्रत्येक घर पर कार्ड का वितरण करने के लिए सोमवार को कार्ड का विमोचन किया गया। जिसमें विशेष रूप से उपस्थित थे:

सुरेश अग्रवाल, अमित नागर, सुरेश लखेरा, ममता माखीजा, बृजमोहन पंचोली, राकेश चड्डा, छीतरलाल, गोवर्धन, विनोद जैन बाहुबली, कमलाकांत, चेतन जैन, पूनम चतुर्वेदी, कौशल रस्तोगी, चेतन प्रकाश बंसल।

कार्यकारिणी और जिम्मेदारियां

कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए इन सदस्यों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

  • विनोद बाहुबली, अनिल अग्रवाल, रामकृष्ण शर्मा, गिर्राज गुप्ता, राकेश चड्डा, अनिल अग्रवाल।
  • गोवर्धन, रामगोपाल, प्यारेलाल जोशी, कैलाश अग्रवाल, चेतन जैन।
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story