कोटा, 29 जनवरी। रोटरी क्लब की दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस 31 जनवरी से तुलसी रिसोर्ट में आयोजित की जाएगी। जिसमें रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 में शामिल 21 राजकीय जिलों के रोटेरियन शामिल होंगे। कार्यक्रम के ब्रोशर का गुरूवार को विमोचन किया गया।

आयोजन की मेजबानी और उद्देश्य

कार्यक्रम संयोजक सुरेश अग्रवाल ने बताया कि "कोटा को इस आयोजन की मेजबानी 56 वर्ष के अंतराल के बाद मिली है।" यह आयोजन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता के अध्यक्षीय कार्यकाल में आयोजित हो रहा है। जिसमें अब तक के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ भावी दिशा पर भी मंथन किया जाएगा। रोटरी क्लब कोटा के अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि "दो दिवसीय सम्मेलन में जिला 3056 के 90 रोटरी क्लब के रोटेरियन सदस्य सहभागिता करेंगे।" सम्मेलन के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के चुनाव की प्रक्रिया भी संपन्न होगी। जो चुनाव अधिकारी निर्मल कानावत की देखरेख में संपन्न होंगे।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट उपस्थिति

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता ने बताया कि "कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि पूर्व महाराज कुंवर इज्येराज सिंह होंगे।" रोटरी इंटरनेशनल के प्रतिनिधि के रूप में जवाहर वल्दमानी भी उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त कईं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।

सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम

डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी प्रीतम गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि संपत सरल काव्य पाठ करेंगे। साथ ही, आध्यात्मिक वक्ता रेणुका पुंडरीक गोस्वामी के द्वारा जीवन जीने के सूत्र दिए जाएंगे। वहीं कवि एवं रंगमंच कलाकार चिराग जैन के द्वारा भगवान श्रीराम पर आधारित विशेष काव्यात्मक प्रस्तुति दी जाएगी।

कॉन्फ्रेंस के इवनिंग बैश में प्रसिद्ध गायक राजीव राजा अपनी संगीतमय प्रस्तुतियां देंगे। सेक्रेटरी नीरज अग्रवाल ने बताया कि "इंडियन आइडल फेम आबिद खान के ग्रुप द्वारा लंगा गायन और राजस्थानी लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जाएंगी।"

सम्मान एवं पर्यटन संवर्धन

प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सदस्यों को सेवा परियोजना, सामाजिक योगदान एवं नेतृत्व क्षमता के लिए इंटरनेशनल प्राइज से सम्मानित किया जाएगा। * कोटा के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अतिथियों को रिवर फ्रंट ले जाया जाएगा।

कॉन्फ्रेंस में सभी क्लब सेवा गतिविधियों को परस्पर साझा करेंगे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story