रोटरी क्लब पद्मिनी ने बुजुर्गों और बच्चों को दिखाई 'हनुमान अंश' फिल्म
वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और अनाथालय के बच्चों को मनोरंजन के साथ धार्मिक भावनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से फिल्म का विशेष शो आयोजित किया गया।

तस्वीर में रोटरी क्लब पद्मिनी के बैनर के साथ सदस्य, बच्चे और बुजुर्ग बैठे हैं।
रोटरी क्लब पद्मिनी की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत वृद्धाश्रम के बुजुर्गों एवं करणी विकास समिति के बच्चों के लिए शहर के टॉकीज में धार्मिक-सामाजिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष प्रदर्शन कराया गया। फिल्म देखने पहुंचे 150 से अधिक बुजुर्गों और बच्चों ने सामूहिक रूप से इसका आनंद लिया। भावुक प्रसंगों के दौरान कई बुजुर्गों की आंखें नम हो गईं, जबकि बच्चों ने नीम करौली बाबा के चमत्कारों से जुड़े दृश्यों को देखकर उत्साह व्यक्त किया।
फिल्म के प्रदर्शन के दौरान कई बार जय श्रीराम और भगवान हनुमान के जयकारे भी गूंजे। रोटरी क्लब पद्मिनी की अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों एवं बच्चों को मनोरंजन के साथ धार्मिक भावनाओं से जोड़ना और उन्हें सामूहिक आनंद का अवसर प्रदान करना था।
अनाथालय से बच्चों को सिनेमाघर तक लाने के लिए शुभा गुप्ता के सहयोग से वाहनों की व्यवस्था की गई। फिल्म के टिकट का सहयोग क्लब सदस्य सुनीता पांड्या ने किया, जबकि रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था सोनिया लखोटिया की ओर से की गई।
इस पहल के माध्यम से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और बच्चों को एक साथ समय बिताने के साथ धार्मिक फिल्म देखने का अवसर मिला। कार्यक्रम में सदस्य सम्मो आनंद, शिल्पा माहेश्वरी, गुरविंदर अहलूवालिया, रंजना सेठी, सविता मंत्री एवं नमिता अग्रवाल उपस्थित रहीं।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
