कोटा में सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए रोटरी क्लब पद्मिनी ने मासिक सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई कर्मियों, पुलिसकर्मियों तथा अपना घर आश्रम के कर्मचारियों का सम्मान कर उन्हें उपयोगी सामग्री भेंट की। कार्यक्रम के माध्यम से समाजहित, स्वच्छता और जनसेवा से जुड़े विभिन्न वर्गों के योगदान को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों को झाड़ू, फिनाइल, कास्टिक सोडा सहित अन्य आवश्यक सफाई सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सफाई कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उनके श्रम और समर्पण का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इसके बाद शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में निरंतर सेवाएं दे रहे पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जनसुरक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के तीसरे चरण में अपना घर आश्रम के कर्मचारियों का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। क्लब सचिव डॉ. प्रीति ने कहा कि निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित आश्रम कर्मियों का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष मंजू यादव, गुरप्रीत आनंद, शशि अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, रंजना सेठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर क्लब ने समाजहित, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्यों को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story