कोटा के श्रद्धा वृद्धाश्रम को रोटरी क्लब पद्मिनी ने दी खाद्य सामग्री
अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के तहत 12 वर्षों से जारी मासिक पहल के माध्यम से बुजुर्गों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।

अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के तहत कोटा के श्रद्धा वृद्धाश्रम में सदस्यों ने 100 किलो से अधिक राशन दिया।
कोटा। बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प रोटरी क्लब पद्मिनी कोटा पिछले 12 वर्षों से अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के माध्यम से निरंतर निभा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को क्लब की ओर से श्रद्धा वृद्धाश्रम, श्री करणी नगर विकास समिति में सेवा गतिविधि आयोजित कर 100 किलो से अधिक खाद्य सामग्री भेंट की गई।
क्लब अध्यक्ष दीप्ती राजावत ने बताया कि जरूरतमंदों और समाज के वंचित वर्गों की सहायता के उद्देश्य से मासिक अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है। इसके तहत वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।
क्लब अध्यक्ष सचिव डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर वृद्धाश्रम को 50 किलो आटा, 30 किलो पोहा, 10 किलो दलिया, 5 किलो चीनी, 5 किलो दाल एवं टोस्ट सहित 100 किलो से अधिक खाद्य सामग्री भेंट की गई। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से लगातार संचालित यह प्रकल्प जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसका उद्देश्य केवल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि बुजुर्गों तक प्रेम, अपनत्व और सम्मान का भाव पहुंचाना भी है।
उन्होंने सेवा कार्य में सहयोग देने वाली सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब पद्मिनी सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए निरंतर प्रयासरत है। क्लब का प्रयास है कि विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
इस दौरान अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटे. रेनू दीपचंदानी के 12 वर्षों के निरंतर समर्पण और सेवा प्रयासों की विशेष सराहना की गई। उनके मार्गदर्शन में यह प्रकल्प नियमित रूप से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का माध्यम बना हुआ है। कार्यक्रम में शीला गौड़ एवं शुभा गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
