रोटरी क्लब पद्मिनी ने सेवा और संवेदनशीलता की पहल करते हुए "अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट" के अंतर्गत मानसिक रूप से दिव्यांग वयस्कों के लिए संचालित "अपनाघर" में आवश्यक राशन सामग्री भेंट की।

क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि क्लब की ओर से अपनाघर प्रबंधन को आटा, चीनी, पोहा, दाल, नमक तथा टोस्ट सहित अन्य आवश्यक 100 किलो खाद्य सामग्री सौंपी गई। यह सामग्री वहां निवासरत विशेषजनों के दैनिक भोजन एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होगी।

इस सेवा गतिविधि में क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत, सचिव डॉ. प्रीति शर्मा, परियोजना संयोजक रेनू दीपचंदानी, कोषाध्यक्ष सोनिया लखोतिया, महिमा तलवार एवं शीला गौर सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। रोटरी क्लब पद्मिनी की इस पहल के माध्यम से अपनाघर में रह रहे मानसिक रूप से दिव्यांग विशेषजनों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story