रोटरी क्लब कोटा और फिनोवा कैपिटल ने विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर, छात्रों को मिलेगी शुद्ध व शीतल जल की राहत
कोटा के स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन विद्यालय में रोटरी क्लब कोटा और फिनोवा कैपिटल ने वाटर कूलर भेंट किया, जिससे छात्रों को शुद्ध व शीतल जल की सुविधा मिलेगी।

तस्वीर में रोटरी क्लब कोटा के सदस्य और विद्यालय का स्टाफ छावनी स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में वाटर कूलर भेंट कार्यक्रम के दौरान नजर आ रहे हैं।
रोटरी क्लब कोटा एवं फिनोवा कैपिटल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को छावनी स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय को वाटर कूलर भेंट किया गया। इस पहल से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सुविधा मिली है।
रोटरी क्लब कोटा के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने बताया कि गर्मी के मौसम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध नहीं होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। वाटर कूलर स्थापित होने से विद्यार्थियों की इस समस्या का समाधान होगा और उन्हें राहत मिलेगी।
क्लब सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उपस्थित शिक्षकगण ने रोटरी क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर क्लब प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया।
क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर मुकेश व्यास ने इस सेवा कार्य के लिए सीएसआर प्रोजेक्ट चेयरमैन आनंद चौधरी का आभार व्यक्त किया।
क्लब प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान क्लब के पूर्व अध्यक्ष, सम्मानित सदस्यगण तथा विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा। विद्यालय में लगाए गए इस वाटर कूलर से विद्यार्थियों को शुद्ध एवं शीतल जल की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकता पूरी करने में सहायता मिलेगी।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
