नंदोत्सव में गूंजे ‘नंद के आनंद भयो’ के जयकारे, रोटरी क्लब कोटा साउथ ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
कोटा में रोटरी क्लब कोटा साउथ ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य नंदोत्सव मनाया, जहां भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हुआ।

तस्वीर में तीन महिलाएं रोटरी क्लब कोटा साउथ के बैनर के सामने खड़ी हैं।
रोटरी क्लब कोटा साउथ की ओर से कुन्हाड़ी स्थित एक निजी होटल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य नंदोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण भक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईपीडीजी रोटेरियन प्रज्ञा मेहता रहीं। इस अवसर पर सहायक मंडलाध्यक्ष रोटेरियन दीपक दुबे, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संजय सोनी, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय मालवीय, अध्यक्ष रोटेरियन पूजिता भाटिया, सचिव रोटेरियन गीतिका निहलानी एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन साक्षी मालवीय सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
नंदोत्सव के दौरान “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। क्लब सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कृष्ण भक्ति से जुड़े आयोजन का भरपूर आनंद लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाए रखा और नंदोत्सव को यादगार बनाया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
