कोटा: रोटरी क्लब ने राजकीय विद्यालय के बच्चों को 110 स्कूल बैग बांटे
हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के तहत खेड़ा रामपुर के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को बैग वितरित किए गए, क्लब भविष्य में साक्षरता के लिए और कार्यक्रम करेगा।

कोटा के खेड़ा रामपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को बैग प्रदान किए गए।
कोटा, 25 मार्च। रोटरी क्लब कोटा के शिक्षा सहयोग कार्यक्रम के तहत बुधवार को 110 स्कूल बैग वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि क्लब द्वारा संचालित रोटरी ग्रामीण दल, खेडा रामपुर को 110 बैग्स दिए गए।
राजकीय विद्यालय के बच्चों को मिली सौगात
क्लब सचिव नीरज अग्रवाल ने बताया की "ये बैग्स राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेड़ा रामपुर के कक्षा 1 से 8 तक के जरुरतमंद बच्चों को वितरित किए गए। जिन्हें पाकर उनके चेहरे खिल उठे।" क्लब कोषाध्यक्ष उमेश गोयल ने बताया की रोटरी इंटरनेशनल के हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट एवं चाइल्ड डेवलपमेंट के तहत वितरित किये गए एवं क्लब द्वारा भविष्य में साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे।
साक्षरता और सेवा का संकल्प
प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि बैग्स वितरण में कार्यक्रम समन्यवक एवं आरसीसी खेड़ा रामपुर अध्यक्ष, घनश्याम जड़िआ मौजूद रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
