रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 के पब्लिक इमेज सेमिनार में रोटरी क्लब कोटा को सेवा कार्यों के प्रभावी प्रचार-प्रसार और समाज में सकारात्मक छवि स्थापित करने के लिए सम्मानित किया गया। क्लब को सर्वश्रेष्ठ पब्लिक इमेज अवार्ड प्रदान किया गया। वहीं, जेके लोन अस्पताल में संचालित क्लब के पीकू-नीकू वार्ड प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ पब्लिक इमेज प्रोजेक्ट प्रथम अवार्ड मिला।

कोटा में आयोजित इस उपलब्धि के तहत क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने पुरस्कार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब कोटा की ओर से जेके लोन अस्पताल स्थित पीकू-नीकू वार्ड में स्थायी सेवा प्रकल्प संचालित किया जा रहा है। वार्ड में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 45 लाख रुपये के जीवनरक्षक उपकरण लगाए गए हैं। इसके अलावा उपकरणों के रखरखाव और वार्ड की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है।

क्लब को यह सम्मान प्रान्त 3056 के 90 क्लबों में से मिला है। पीकू-नीकू वार्ड में संचालित सेवा प्रकल्प को सर्वश्रेष्ठ पब्लिक इमेज प्रोजेक्ट प्रथम अवार्ड मिलने के साथ क्लब के सेवा कार्यों को भी पहचान मिली।

सेमिनार में डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फैसिलिटेटर एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय काला ने प्रस्तुति के माध्यम से रोटरी के सेवा प्रकल्पों के प्रचार-प्रसार और समाचारों के चयन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। वहीं, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगड़िया ने सभी क्लबों से अपने सेवा कार्यों की उपलब्धियों और उनके प्रभाव को व्यापक समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।

क्लब सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्ष बीएल गुप्ता, अनूप जैन भिंडीवाला एवं अनुराग उपाध्याय भी उपस्थित रहे। रोटरी क्लब कोटा को मिले इस सम्मान में पीकू-नीकू वार्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए किए जा रहे स्थायी सेवा प्रयासों और उनके प्रभावी प्रचार-प्रसार को विशेष पहचान मिली।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story