कोटा में रोटरी क्लब कोटा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए रोटरी सभागार गार्डन में 11 पौधे लगाकर हरित अभियान की शुरुआत की। इस दौरान अशोक, पीपल और कल्पवृक्ष जैसे उपयोगी एवं औषधीय महत्व के पौधों का रोपण किया गया।

क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची एवं सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि क्लब द्वारा यह अभियान पूरे वर्षभर संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत केवल पौधारोपण ही नहीं किया जाएगा, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

क्लब के प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि अशोक, पीपल और कल्पवृक्ष जैसे उपयोगी एवं औषधीय महत्व के वृक्षों का चयन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब कोटा का यह प्रयास समाज को हरित बनाने की दिशा में प्रेरणादायी कदम है।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष घनश्याम मूंदड़ा, सह सचिव जयंत उपाध्याय, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, पूर्व अध्यक्ष मुकेश व्यास, मनोज सोनी, वैशाली भार्गव, एसएस गौड़, सीएम बिरला, प्रद्युम्न कुमार पाटनी, गोपाल जैन, जीडी मोहता तथा के के कचोलिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान के साथ क्लब ने वर्षभर पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी दोहराया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story