कोटा, 10 मार्च। रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की समस्त मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। इस विशेष आयोजन में रोटरी क्लब जयपुर पर्ल की टीम ने भी शिरकत की, जो वर्तमान में पूरे राजस्थान में महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ एक महत्वपूर्ण रैली निकाल रही है।

महिला सशक्तिकरण समाज की सतत प्रक्रिया: डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि "महिला सशक्तिकरण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को समान अवसर देने की सतत प्रक्रिया है।" उन्होंने रोटरी क्लबों द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि "महिलाएं परिवार और समाज दोनों की सशक्त धुरी हैं।" इसी क्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की असिस्टेंट गवर्नर रोशनी मिश्रा ने भी क्लब की महिला सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि "महिलाओं की भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।"

मातृशक्ति का सम्मान और "शक्ति ऑन व्हील्स" कार रैली का स्वागत

रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ के अध्यक्ष विनय अग्निहोत्री एवं सचिव डॉ. आर.बी. गुप्ता ने जानकारी दी कि इस अवसर पर क्लब परिवार की सभी मातृशक्ति का सम्मान किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब जयपुर पर्ल की अध्यक्ष अंजना वर्मा एवं डिस्ट्रिक्ट 3056 की जयपुर की असिस्टेंट गवर्नर अनुराधा शर्मा ने अपनी विशेष यात्रा के बारे में बताया। उनकी “कार रैली – शक्ति ऑन व्हील्स : ड्राइव फॉर चेंज” जयपुर से रवाना हुई थी, जो दौसा, टोंक और बूंदी होते हुए देर रात कोटा पहुंची। कोटा पहुंचने पर रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से वे अत्यंत प्रसन्न हुईं। उन्होंने बताया कि यह रैली आगे चित्तौड़गढ़, उदयपुर, पाली और बांसवाड़ा होते हुए 11 मार्च को पुनः जयपुर पहुंचेगी।

कार्यक्रम में गणमान्य सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति

समारोह को सफल बनाने में रोटरी क्लब के अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों का सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रेसिडेंट इलेक्ट 2026-27 प्रवीण गुप्ता, सचिव अरुण उपाध्याय, उपाध्यक्ष गौरव सूद, डॉ. राकेश नागर, आनंद खंडेलवाल, राकेश चतुर्वेदी, मनीष बंसल, रोहित अग्रवाल, प्रवीण जायसवाल, मंथन नागर, चंदन गोयल, विनोद नायक, अनुराग अग्रवाल, हेमलता गुप्ता, प्रतिमा गोयल, पुनीत अग्निहोत्री और सुनीता नायक सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इस गरिमामय आयोजन ने समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान को रेखांकित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story