रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ (Rotary Club Kota North) द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याणकारी प्रकल्पों को सफल बनाने में अमूल्य योगदान देने वाले रोटेरियन्स, नॉन-रोटेरियन्स एवं सहयोगी संस्थाओं के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्ष विनय अग्निहोत्री एवं सचिव डॉ. आर.बी. गुप्ता ने बताया कि वर्षभर की उपलब्धियाँ केवल क्लब की नहीं, बल्कि उन सभी सदस्यों और सहयोगियों की हैं, जिन्होंने बिना किसी अपेक्षा के सेवा कार्यों में अपना समय, श्रम, अनुभव और सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (Indian Red Cross Society) के अध्यक्ष श्री राजेश बिरला की तरफ से उन नॉन-रोटेरियन्स एवं विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पूरे वर्ष क्लब के सेवा कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने उद्बोधन में अध्यक्ष विनय अग्निहोत्री ने कहा कि सम्मान केवल एक स्मृति-चिह्न नहीं, बल्कि सेवा के प्रत्येक कार्य को प्रेरित करने वाली अनमोल भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों में सहयोग देने वाले सभी रोटेरियन्स और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में असिस्टेंट गवर्नर डॉ. रोशनी मिश्रा उपस्थित रहीं। वहीं वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष आनंद खंडेलवाल, डॉ. प्रदीप सिंह गौड़, किशोर मदनानी, राकेश चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, सुरेन्द्र अग्रवाल, तजिंदर सिंह छाबड़ा, सुभाष अग्रवाल, हेमलता गुप्ता, पुनीत अग्निहोत्री, सोनिया सूद सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन्स मौजूद रहे।

यह सम्मान समारोह न केवल सेवा कार्यों की निरंतरता का प्रतीक बना, बल्कि समाजहित में सामूहिक प्रयासों और सहयोग की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान करता हुआ संपन्न हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story