रोटरी क्लब कोटा का पदस्थापना समारोह आज, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी लेगी शपथ
कोटा में रोटरी क्लब कोटा का पदस्थापना समारोह शुक्रवार को होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी शपथ लेगी।

रोटरी क्लब कोटा का पदस्थापना समारोह शुक्रवार को सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर मुकेश व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में जयपुर से प्रांतपाल अरुण बगड़िया भी मौजूद रहेंगे। 67 वर्षों से निरंतर सेवा कार्यों में संलग्न रोटरी क्लब कोटा के सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद की शपथ लक्ष्मण सिंह खींची लेंगे। उनके साथ सचिव मुकेश चौधरी, कोषाध्यक्ष घनश्याम मूंदड़ा तथा 85 सदस्यीय निदेशक मंडल और चेयरमैन भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे।
क्लब के प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि पदस्थापना समारोह रोटरी की परंपरागत प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई जाती है। उन्होंने बताया कि 510 सदस्यों की सदस्य संख्या के साथ रोटरी क्लब कोटा वर्तमान में प्रांत 3056 का सबसे बड़ा क्लब बन चुका है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
