कोटा में रोटरी क्लब का दीपावली मिलन समारोह, दिखेगी रामायण की झलक
तुलसी रिसॉर्ट में आयोजित 'दीपोत्सव 2026' का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत और पारिवारिक मेल-मिलाप को बढ़ावा देना है, जिसमें रामायण की झांकियां आकर्षण रहेंगी।

कोटा में दीपावली मिलन समारोह के तहत रविवार शाम रिश्तों की गर्माहट, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा। रोटरी क्लब कोटा की ओर से रविवार को शाम 7 बजे से तुलसी रिसॉर्ट, कोटा में दीपावली मिलन समारोह ‘दीपोत्सव 2026 – रिश्तों की रोशनी’ का आयोजन किया जा रहा है।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम की थीम रामायण पर आधारित रखी गई है। समारोह में रामायण के स्वर्णिम प्रसंगों की दिव्यता को दर्शाती आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण रहेंगी। इनके माध्यम से भारतीय संस्कृति की अनुपम झलक प्रस्तुत की जाएगी।
कार्यक्रम में मनमोहक मनोरंजन, विशेष सरप्राइज और खुशियों के विभिन्न रंग भी देखने को मिलेंगे। दीपावली के पावन पर्व की श्रृंखला में आयोजित यह समारोह रिश्तों की गर्माहट और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। रामायण की थीम पर आधारित ‘दीपोत्सव 2026’ में आध्यात्मिक संस्कृति और पारिवारिक मेल-मिलाप की झलक देखने को मिलेगी।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
