शिक्षा सहयोग और बाल विकास को केंद्र में रखकर चलाए जा रहे अभियान के तहत रोटरी क्लब कोटा ने गुरुवार को 150 स्कूल बैग वितरित किए। देवनारायण नगर स्थित अंग्रेजी माध्यम के देवनारायण रोटरी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों को स्कूल बैग्स प्रदान किए गए।

रोटरी क्लब कोटा के अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि क्लब लगातार शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इसी क्रम में स्कूल के विद्यार्थियों को 150 बैग वितरित किए गए।

क्लब सचिव नीरज अग्रवाल ने जानकारी दी कि बैग्स का वितरण रोटरी इंटरनेशनल के हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट एवं चाइल्ड डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत किया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है।

कोषाध्यक्ष उमेश गोयल ने बताया कि रोटरी क्लब कोटा द्वारा साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। क्लब पूर्व में भी विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करा चुका है।

क्लब प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि इससे पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेड़ा रामपुर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आवां में भी बच्चों को स्कूल बैग्स वितरित किए गए थे। रोटरी क्लब की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story