स्थायी प्रकल्पों का निरीक्षण एवं सराहना

प्रांतपाल प्रज्ञा मेहता ने क्लब के स्थायी प्रकल्पों का निरीक्षण किया। जिनमें शामिल रहे:

  • देवनारायण नगर स्थित देव नारायण रोटरी पब्लिक स्कूल।
  • मानव सेवा समिति में संचालित डायलिसिस सेंटर।
  • जे. के. लॉन स्थित पीकू एवं नीकू वार्ड का भ्रमण।

"उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे और प्रकल्पों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।"





स्वरोजगार मार्गदर्शन एवं स्वागत सत्कार

तत्पश्चात बिनानी सभागार में संचालित स्वरोजगार केंद्र का अवलोकन करते हुए उपस्थित महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसरों एवं प्रशिक्षण संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। क्लब अध्यक्ष मनोज सोनी ने प्रांतपाल प्रज्ञा मेहता एवं राजीव मेहता का माल्यार्पण, उपरना एवं साफा बांधकर पारंपरिक स्वागत किया।

68वें चार्टर डे पर सेवा सामग्री का वितरण

क्लब सचिव नीरज अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष उमेश गोयल ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की:

  • क्लब के 68वें चार्टर डे समारोह के अवसर पर 10 हॉस्पिटल बेड एमबीएस अस्पताल के डॉ. विजय सरदाना को सुपुर्द किए गए।
  • रोटरी क्लब द्वारा संचालित आरसीसी आंवा, आरसीसी खेड़ारामपुर, आरसीसी पिसाहेड़ा तथा देव नारायण रोटरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को 500 स्कूल बैग्स भेंट किए गए।

सम्मान समारोह एवं विशिष्ट उपस्थिति

सार्जेंट-एट-आर्म्स दीपक मेहता ने बताया कि चार्टर डे के अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्षों तथा 25 वर्षों से अधिक समय से रोटरी से जुड़े सदस्यों को सम्मानित कर स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए। प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि मंच संचालन सीए रजनी मित्तल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य:

  • पूर्व अध्यक्ष गोपाल सपरा
  • गोपाल जैन
  • एस. एस. गौर
  • ए. के. जैन
  • के. के. कचोलिया
  • राजीव नारंग

अंत में सचिव नीरज अग्रवाल ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story