विश्व ओआरएस दिवस पर रोटरी क्लब पद्मिनी ने 150 विद्यार्थियों को किया जागरूक
कोटा में रोटरी क्लब पद्मिनी ने 150 विद्यार्थियों को ओआरएस के महत्व से अवगत कराया और गुरु पूर्णिमा पर प्रधानाचार्य का सम्मान किया।

तस्वीर में राजकीय उच्च बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटडी के परिसर में रोटरी क्लब पद्मिनी के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को ओआरएस और स्वास्थ्य जागरूकता की जानकारी दी जा रही है।
। विश्व ओआरएस दिवस और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रोटरी क्लब पद्मिनी ने राजकीय उच्च बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटडी में एक दिवसीय सेवा एवं जागरूकता अभियान आयोजित कर 150 विद्यार्थियों को ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के महत्व की जानकारी दी। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को ओआरएस पैकेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने विद्यार्थियों को ओआरएस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका उपयोग कब और किस प्रकार किया जाता है। उन्होंने दस्त, उल्टी और बुखार जैसी स्थितियों में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से बचाव में ओआरएस की भूमिका के बारे में भी जागरूक किया।
क्लब सचिव डा प्रीति शर्मा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य का सम्मान कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान क्लब द्वारा पूर्व में स्थापित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का उपयोग भी विद्यालय परिसर में सुचारु रूप से होता पाया गया।
क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि कार्यक्रम के लिए 150 ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराए गए, जबकि स्वच्छ पेयजल हैम्पर्स की व्यवस्था रोटेरियन सोनिया लाखोटिया द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्रीति आनंद, रंजना सेठी, डॉ. प्रीति शर्मा एवं सोनिया लाखोटिया ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
रोटरी क्लब पद्मिनी के इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई और ओआरएस के सही उपयोग को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
Meta Description

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
