जयपुर के 48 वर्षीय व्यवसायी और फिटनेस प्रेमी राजेश मेहता के लिए पेट की एक छोटी सी सूजन शुरुआत में मामूली लगी। लेकिन धीरे-धीरे यही समस्या उनके रोज़मर्रा के जीवन में बाधा बनने लगी—खासतौर पर वजन उठाते समय और लंबे समय तक खड़े रहने पर। जांच में सामने आया कि उन्हें वेंट्रल हर्निया है—एक ऐसी स्थिति जिसमें पेट के अंदर का हिस्सा कमजोर मांसपेशियों से बाहर निकल आता है। ओपन सर्जरी के दर्द, निशान और लंबी रिकवरी के डर से चिंतित राजेश को जयपुर में इटर्नल हॉस्पिटल के डॉ कपिलेश्वर विजय GI सर्जन द्वारा रोबोटिक हर्निया सर्जरी का विकल्प बताया गया जिसकी वजह से उनकी जिंदगी बदल गई।

हर्निया के लक्षणों को न करें नजरअंदाज

हर्निया आम समस्या है लेकिन लक्षण नजरअंदाज न करें क्योंकि समय पर इलाज न होने पर यह समस्या गंभीर स्थिति का रूप ले लेती है। इसके प्रमुख लक्षण पेट या जांघ में सूजन, भारीपन या दर्द, खांसने या वजन उठाने पर तकलीफ और अचानक दर्द बढ़ना हैं। रोबोटिक सर्जरी जटिल हर्निया के मामलों में भी सुरक्षित और प्रभावी इलाज देती है जिससे मरीज जल्दी ठीक होते हैं।

आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ परामर्श

राजेश ने विशेषज्ञ सर्जन डॉ कपिलेश्वर विजय इटर्नल हॉस्पिटल जयपुर की सलाह पर रोबोटिक सर्जरी करवाई क्योंकि इस तकनीक में 3D हाई-डेफिनिशन विजन मिलता है। इससे सर्जरी बेहद सटीक होती है और शरीर को कम नुकसान पहुंचता है। रोबोटिक सर्जरी के कई फायदे हैं जैसे कि इसमें कम दर्द और कम खून बहता है। इसके साथ ही बेहतर और सटीक रिपेयर, जल्दी रिकवरी और कम समय में अस्पताल से छुट्टी मिलना संभव होता है।

सफल उपचार और त्वरित रिकवरी

राजेश सर्जरी के कुछ ही घंटों में चलने लगे और सिर्फ 24 घंटे में डिस्चार्ज हो गए। इस सफल अनुभव को साझा करते हुए राजेश मेहता ने कहा कि "रोबोटिक सर्जरी ने मेरा पूरा अनुभव बदल दिया। मुझे ज्यादा दर्द नहीं हुआ और मैं बहुत जल्दी अपनी सामान्य जिंदगी में लौट आया।" डॉ कपिलेश्वर विजय, जो इटर्नल हॉस्पिटल में डायरेक्टर और एचओडी - गैस्ट्रो सर्जरी, मिनिमल इनवेसिव सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट हैं, उनके मार्गदर्शन में यह इलाज सफल रहा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story