कोटा, 31 जुलाई। कोटा के अंतरराष्ट्रीय कानून विशेषज्ञ अधिवक्ता ऋत्विक द्विवेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर शहर और स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज़ (एसएसआई) एसोसिएशन का गौरव बढ़ाया है। एसएसआई एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट निवेंदु द्विवेदी के सुपुत्र ऋत्विक द्विवेदी के लोकप्रिय पॉडकास्ट "ऋत्विक स्पीक्स" के अंतर्गत प्रस्तुत "ग्लोबल मंथन पॉडकास्ट" का विशेष एपिसोड राष्ट्रीय समाचार चैनल डीडी न्यूज़ (दूरदर्शन) पर प्रसारित हुआ।

इस विशेष एपिसोड में भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल रवि कपूर के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण तथा समसामयिक राष्ट्रीय एवं वैश्विक विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई। राष्ट्रीय दूरदर्शन पर इस संवाद का प्रसारण कोटा के लिए गौरव का विषय रहा।

इस उपलब्धि पर एसएसआई एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक मेहता, सचिव समीर सूद तथा कोषाध्यक्ष राहुल जैन ने ऋत्विक द्विवेदी और उनके पिता, एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट निवेंदु द्विवेदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल द्विवेदी परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे एसएसआई परिवार और कोटा शहर के लिए भी गर्व का क्षण है। उनका कहना था कि युवाओं द्वारा राष्ट्रहित, नेतृत्व और सकारात्मक विचारों पर आधारित गुणवत्तापूर्ण कंटेंट को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऋत्विक द्विवेदी भविष्य में भी अपने ज्ञान, विचारों और सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से कोटा, राजस्थान तथा देश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी प्रकार गौरवान्वित करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि ऋत्विक द्विवेदी अपने पॉडकास्ट "ऋत्विक स्पीक्स" के माध्यम से देश-विदेश की प्रतिष्ठित हस्तियों, नीति विशेषज्ञों तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद प्रस्तुत करते रहे हैं। राष्ट्रीय दूरदर्शन पर उनके पॉडकास्ट का प्रसारण उनकी प्रतिभा और कोटा की उभरती बौद्धिक पहचान का प्रमाण माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story