कोटा। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रेज़ोनेंस, कोटा और भारतीय नौसेना की नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (NWWA) के बीच एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सहयोग समझौता संपन्न हुआ है। इस समझौते के अंतर्गत रेजोनेंस द्वारा भारतीय नौसेना के कर्मचारियों के बच्चों को JEE एवं NEET की कोचिंग में 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

NWWA अध्यक्ष द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर

इस अवसर पर नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती शशि त्रिपाठी ने समझौते पर हस्ताक्षर कर इस पहल को औपचारिक रूप दिया। कार्यक्रम में कमोडोर एस. एम. उरूज अथर (नेवल एजुकेशन) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

सैनिकों के प्रति आभार और सामाजिक सरोकार

रेजोनेंस के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट एवं केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष श्री शिव प्रताप रघुवंशी ने बताया कि "देश की सुरक्षा में समर्पित सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।" उन्होंने कहा कि "संस्थान का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक वर्गों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने सपनों को साकार कर सकें।"

विभिन्न वर्गों के लिए विशेष छात्रवृत्ति कार्यक्रम

रेजोनेंस द्वारा समाजहित में कई विशेष छात्रवृत्ति कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसके अंतर्गत पुलिस, आर्मी, पैरामिलिट्री बलों, CRPF तथा भारतीय रेल सेवा के कर्मचारियों के बच्चों को भी विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके अलावा हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों, छात्राओं तथा सिंगल मदर के बच्चों के लिए भी संस्थान के पाठ्यक्रमों में छात्रवृत्ति की व्यवस्था है।

शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों को लाभ

इस समझौते के माध्यम से भारतीय नौसेना के भूतपूर्व कर्मचारियों तथा शहीद सैनिकों के परिवारों (सहारा परिवार) के बच्चों को भी लाभ मिलेगा। रेजोनेंस परिवार ने कोटा की कोचिंग व्यवस्था पर विश्वास जताने के लिए भारतीय नौसेना के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story