कोटा | 08 फरवरी 2026


अस्पताल में घायलों की कुशलक्षेम

कोटा शहर में हाल ही में एक इमारत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल हुए लोगों का कुशलक्षेम जानने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने आज न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

  • त्यागी ने चिकित्सालय में भर्ती सभी घायलों की स्थिति की जानकारी ली।
  • उपस्थित चिकित्सकों से बातचीत कर उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
  • साथ ही ज्ञान शांति अस्पताल में पहुंचकर घटना में घायल हुए पीड़ित की कुशलक्षेम पूछी।

चिकित्सा और संसाधनों के निर्देश

त्यागी ने चिकित्सकों से आग्रह किया कि "सभी घायलों को समुचित, निःशुल्क एवं सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।" उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।


मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग

इस अवसर पर त्यागी ने जिला कलक्टर से मांग की कि राज्य सरकार से भवन गिरने की घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र ही उचित मुआवजा प्रदान किया जाए तथा घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि "ऐसी घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम होती हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।"


पीड़ित परिवारों को समर्थन

उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।

सादर प्रकाशनार्थ।

संपादक महोदय।

भवदीय

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story