केन्द्र सरकार का बजट दिशाहीन और किसान विरोधी: रविन्द्र त्यागी
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने 2026 के बजट को बेरोजगारों के साथ छलावा और मध्यम वर्ग पर महंगाई का बोझ बढ़ाने वाला बताया।

कोटा में बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पीसीसी सदस्य रविन्द्र त्यागी ने केंद्र सरकार की नीतियों को आमजन और महिलाओं के लिए निराशाजनक बताया।
बजट की मुख्य आलोचना
रविन्द्र त्यागी ने कहा कि 2026 का बजट एक साफ संदेश देता है:
- "गांव, किसान और खेती अब सरकार की प्राथमिकताओं से बाहर हैं।"
- पहली बार ऐसा बजट, जिसमें किसान का नाम तक नहीं है।
- आम गरीब जन विरोधी है बेहद निराशा जनक दिशाहीन, व्यापारी, मध्यम वर्ग, मंहगाई को बढ़ाने वाला गरीब जन विरोधी बताया है।
महंगाई और आमजन पर प्रभाव
त्यागी ने कहा कि बजट में किसी प्रकार की कोई राहत न देकर उनके ऊपर मंहगाई की मार का बोझ डाला गया है। उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया:
- गैस के दामो में राहत नही होने से दैनिक चीजो पर मंहगाई की मार आमजन को झेलनी पड़ेगी।
- दैनिक चीजो के ऊपर जीएसटी से कोई राहत नही दी गयी।
- किसानो, आम जन को झूठे सपने दिखाए गए है केवल बेरोजगारो के साथ छलावा, हवा-हवाई जुमलेबाजी की गयी है।
महिला सुरक्षा और निष्कर्ष
"आमजन के साथ सिर्फ छलावा, धोखा किया है। महिलाओ के लिए कोई विशेष सुरक्षा का प्रावधान नही किया है लोभ लुभावना बजट पेश किया है आमजन के साथ कुठाराघात किया है।"

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
