धीरेश कुमार आर्य को राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री गुड्डू मरचुनिया की अनुशंसा पर आर्य को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से हिंदू सनातनी युवाओं में उत्साह देखा गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद धीरेश कुमार आर्य संगठन को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने तथा हिंदू संगठन को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे।

आर्य की नियुक्ति की घोषणा के बाद कोटा के कई चौराहों पर आतिशबाजी की गई। इस दौरान मिठाइयां खिलाकर खुशी जताई गई और राष्ट्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया गया। नियुक्ति को लेकर हिंदू सनातनी युवाओं में जोश देखने को मिला।

धीरेश कुमार आर्य के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करने की बात सामने आई है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story