कोटा मंडल की बहुप्रतीक्षित रामगंज मंडी–भोपाल नई बड़ी रेल लाइन परियोजना ने एक और महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर लिया है। परियोजना के तहत निर्मित श्यामपुर–कुरावर रेलखंड का रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस), मुंबई द्वारा 12 जून 2026 को संरक्षा निरीक्षण किया जाएगा। यह निरीक्षण सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक जारी रहेगा, जिसमें रेलखंड की सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों की विस्तृत जांच की जाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, 276 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में रामगंज मंडी से ब्यावरा तक लगभग 165 किलोमीटर हिस्सा कोटा मंडल के अंतर्गत आता है। उन्होंने बताया कि परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे पूर्व नयागांवपुरा कुमार–खिलचीपुर, जरखेड़ा–श्यामपुर तथा खिलचीपुर–राजगढ़ सिटी खंडों का सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।

12 जून को होने वाले निरीक्षण के दौरान श्यामपुर–कुरावर खंड पर विशेष परीक्षण ट्रेनों का संचालन उच्च गति से किया जाएगा, जिससे रेलखंड की परिचालन क्षमता और सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन किया जा सकेगा। यह निरीक्षण परियोजना के संचालन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

यह नई रेल लाइन कोटा, झालावाड़, राजगढ़, सीहोर और भोपाल जिलों को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। वर्तमान में कोटा और भोपाल के बीच रेल यात्रा नागदा–उज्जैन अथवा बीना मार्ग से होती है, लेकिन इस नई लाइन के शुरू होने पर दूरी में लगभग 100 किलोमीटर की कमी और यात्रा समय में 2 से 3 घंटे की बचत संभावित है।

इसके साथ ही कालीसिंध ताप विद्युत परियोजना तक कोयला परिवहन का मार्ग लगभग 42 किलोमीटर कम हो जाएगा, जिससे माल परिवहन अधिक किफायती बनेगा। परियोजना के पूर्ण होने पर रामगंज मंडी, झालरापाटन, असनावर, अकलेरा, घाटोली, भोजपुर और खिलचीपुर सहित कई क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story