कोटा, 8 मार्च। महर्षि पाराशर पारीक सेवा संस्थान, कोटा की ओर से सुभाष नगर स्थित पारीक भवन में होली मिलन समारोह एवं आमसभा का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष रमेश शर्मा व्यास द्वारा पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

रमेश शर्मा व्यास निर्विरोध निर्वाचित

आमसभा में वरिष्ठ सलाहकार मनोहर पारीक ने रमेश शर्मा व्यास के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद के लिए रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित करते हुए उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया। रमेश शर्मा व्यास ने कहा कि उन्हें पुनः अध्यक्ष निर्वाचित कर समाज ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए वे सभी समाजबंधुओं के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि "संस्थान के माध्यम से समाज में आपसी एकता, सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे"

भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल

समारोह के अंतर्गत भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। आमंत्रित भजन गायक राजेंद्र पारीक, चेतन पारीक और रोहित पारीक ने होली व खाटू श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने ‘आज ब्रज में होली रे रसिया’, ‘होली खेले बांके बिहारी’, ‘वाने ऐसो चटक रंग डालो’ तथा ‘मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग’ जैसे भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।

समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश

संस्थान के महासचिव सत्यनारायण पारीक ने बताया कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में रश्मि पारीक, रासबिहारी पारीक, अशोक पारीक, सत्यनारायण पुरोहित, देवराज पारीक, गीता व्यास, अनीता पारीक, कल्पना व्यास, मेघा व्यास, करुणा पुरोहित, विजय पारीक, पूनम जोशी, कैलाश पारीक, विनोद पारीक, राधेश्याम जोशी, गीता देवी शर्मा, देवकीनंदन पारीक, परमानंद पारीक, नीलेश पारीक, नरेश पारीक, योगेश पारीक (ढोटी) सहित महिला परिषद, युवा मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में समाजबंधु परिवार सहित उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story