प्रो. राम शिंदे ने कोटा में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का दौरा किया
महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे ने कोटा में एलन संस्थान की अनुशासन और शिक्षा गुणवत्ता की सराहना की और विद्यार्थियों से संवाद किया।

कोटा के एलन संकल्प कैम्पस में रविवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे का अभिनंदन करते निदेशक राजेश माहेश्वरी और नवीन माहेश्वरी।
महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे ने कहा कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन और गुणवत्ता के ऐसे नए मापदंड स्थापित किए हैं, जो देशभर के शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में यदि अनुशासन और उच्च स्तर की गुणवत्ता बनी रहे तो सफलता निश्चित होती है।
प्रो. राम शिंदे रविवार को एक दिवसीय यात्रा पर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट, कोटा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और फैकल्टी सदस्यों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके साथ एलन के निदेशक राजेश माहेश्वरी और नवीन माहेश्वरी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत इन्द्रविहार स्थित एलन समर्थ कैम्पस के सद्भाव परिसर में छात्राओं से संवाद के साथ हुई। इसके बाद एलन संकल्प कैम्पस में निदेशक राजेश माहेश्वरी और नवीन माहेश्वरी ने प्रो. शिंदे का मराठी पगड़ी और उपर्णा पहनाकर अभिनंदन किया। यहां उन्होंने वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों के साथ चर्चा कर अनुभव साझा किए।
इसके पश्चात प्रो. शिंदे ने कुन्हाड़ी स्थित लैंडमार्क सिटी में एलन कैम्पस का दौरा किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके अनुभव जाने और उनके साथ भोजन भी किया। शाम को रिवर फ्रंट और सिटी पार्क का भ्रमण करने के बाद उन्होंने कोटा में अध्ययनरत महाराष्ट्र के विद्यार्थियों से मुलाकात की।
प्रो. शिंदे ने कहा कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के ‘संस्कार से सफलता तक’ के सफर ने उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि 38 वर्षों में एक छोटे शहर से शुरू होकर आज देशभर के लाखों विद्यार्थियों का कॅरियर निर्माण करना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने संस्थान की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महाराष्ट्र में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयासों में भी ऐसे सकारात्मक अनुभवों और सुझावों को शामिल किया जाएगा।
छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद के दौरान प्रो. राम शिंदे ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि असफलता ही सफलता का मार्ग दिखाती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की थी और बाद में सक्रिय राजनीति में आए। संघर्षों के दौरान कई बार असफलता का सामना करना पड़ा, दो चुनाव भी हारे, लेकिन उन्होंने कभी हौसला नहीं खोया और लगातार लोगों की सेवा के लिए प्रयासरत रहे।
उन्होंने कहा कि वे राजनीति में हैं, लेकिन कभी झूठ नहीं बोलते, चाहे इसके लिए कितनी भी बड़ी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। विद्यार्थियों को भी अपने सत्य और सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से कोटा आए विद्यार्थी अपने परिवार और समाज का गौरव बनकर लौटें।
प्रो. शिंदे ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि जीवन में कभी अनुशासन नहीं छोड़ना चाहिए। सुबह जल्दी उठने, अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालने और स्वस्थ रहते हुए पढ़ाई करने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एलन में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं, जो इसकी विशेष पहचान है। विद्यार्थियों को डॉक्टर और इंजीनियर बनने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान बनकर भी समाज में योगदान देना चाहिए।
प्रो. राम शिंदे की यह यात्रा केवल एक औपचारिक दौरा नहीं रही, बल्कि शिक्षा, अनुशासन, गुणवत्ता और संस्कारों के समन्वय पर आधारित उस मॉडल की सराहना का अवसर बनी, जिसने कोटा को देश की प्रमुख शैक्षणिक राजधानी के रूप में स्थापित किया है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
