कोटा, 26 जनवरी 2026: 26 जनवरी 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रातः 9.15 बजे शहर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से झंडा रोहण किया।

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

रोहण के पश्चात राखी गौतम की अगुवायी में कांग्रेस जनों ने विभिन्न स्थलों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए:

  • रामपुरा स्थित गांधी चौक में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण।
  • गुमानपुरा चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण।
  • गुमानपुरा में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

राखी गौतम का संबोधन और केंद्र सरकार पर प्रहार

इस मौके पर शहर अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि: "राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों से लंबी लड़ाई लड़कर देश को आजादी दिलायी, उन्हीं की बदौलत हम आज आजादी की सांसे ले रहे हैं। कांग्रेस के शहीदों ने देश को सींचा है लेकिन आज की वर्तमान मोदी सरकार गरीबों से खींच कर अमीरों को सींच रही है।"

गौतम ने आगे तीखे प्रहार करते हुए कहा कि: "मोदी जी देश में तानाशाही कर देश में हर रोज नया झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं, महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं। देश के हालात बद से बदत्तर हो चुके हैं, महंगाई की मार से जनता भूख से मर रही है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। देश के हालात अघोषित आपातकाल जैसे हैं। संविधान की धज्जियां उड़ाकर स्वतंत्रता सेनानियों व महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है देश में खुलेआम न्याय पालिका एवं लोकतंत्र की हत्या हो रही है।"

नफरत के खिलाफ एकजुटता का आह्वान

राखी गौतम ने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि: "मोदी सरकार देश को तोड़ने, नफरत फैलाने, शांति सद्भाव बिगाड़ने का कार्य कर रही है। मोदी जी अपने मन की बात जनता को सुनाते हैं, जनता की मन की बात नहीं सुनते हैं।" गौतम ने सभी कार्यकर्ताओं से साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता

उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. विजय सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निम्नलिखित लोग मौजूद रहे:

  • प्रमुख पदाधिकारी: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, पूर्व पीसीसी सचिव डॉ. जफर मोहम्मद, पूर्व प्रधान मन्नालाल गुर्जर, पीसीसी महासचिव अनूप ठाकुर, निवर्तमान उपमहापौर सोनू कुरैशी, सं. महासचिव राधेश्याम वर्मा, महासचिव डॉ. विजय सोनी।
  • ब्लॉक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष: ब्लॉक अध्यक्ष जयेश श्रृंगी, अनूप मेहरा, जोगेंद्र बिरवाल; जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, रामेश्वर सुवालका।
  • महासचिव व सचिव: अनुराग गौतम, महासचिव श्याम गौतम, डॉ. परवेज खान, मालती शर्मा, अमोलक देवी, प्रकाश मलकानी, खेमराज सिंह टीटू, सचिव उर्मिला शर्मा, मंजू चौधरी, योगेश विजय, वसीम भाटी, योगेश चावला, मुरली महावार, पूनम कंवर।
  • विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष: सेवादल शहर जिलाध्यक्ष प्रेम लाहौरिया, देहात जिलाध्यक्ष अब्दुल हमीद गौड़, सेवादल पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप दिवाकर, एस सी कांग्रेस प्रदेश महासचिव टीकम चंद वर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ शहर जिलाध्यक्ष राकेश राठौर, जवाहर बाल मंच अध्यक्ष शुभम खुराना।
  • मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता: मंडल अध्यक्ष मनीष भारद्वाज, शहजाद खान, मयंक शर्मा, प्रेम राज पालीवाल, धर्मवीर मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता विष्णु गौतम, तरुण चतुर्वेदी, कलमेंद्र मीणा, हर्षित गौतम, प्रफुल्ल पाठक, हिमांशु दीक्षित, छात्रसंघ अध्यक्ष अर्पित जैन, मनोज मेहरा, रिद्धिम शर्मा, शशि शर्मा, हेमंत नागर, पल्लव शुक्ला, अफ़सरा अंसारी।
  • पार्षद व अन्य: निवर्तमान पार्षद परवेज अख्तर, सीपी गुर्जर, गौरव योगी, करन रैगर, गिरिराज राठौर, कुणाल शर्मा, सौरभ मीणा, रामदयाल बैरवा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सादर प्रकाशनार्थ संपादक महोदय भवदीय, दैनिक... डॉ. विजय सोनी महासचिव, कांग्रेस कमेटी कोटा

Next Story